मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

चौंकाने वाला आंकड़ा! IPL 2025 के इन प्लेयर्स की सैलरी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम से भी अधिक

चौंकाने वाला आंकड़ा! IPL 2025 के इन प्लेयर्स की सैलरी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम से भी अधिक

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है और इसके लिए पुरस्कार राशि की घोषणा भी कर दी गई है। इस बार आईसीसी ने पिछली चैंपियंस ट्रॉफी (2017) की तुलना में कुल इनामी राशि में 53% की बढ़ोतरी की है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को लगभग 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी।

पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी ने अपने बड़े टूर्नामेंटों की पुरस्कार राशि में लगातार बढ़ोतरी की है। इसकी एक प्रमुख वजह यह भी है कि दुनिया भर में फ्रेंचाइजी आधारित लीग तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं, जिससे कई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में 6 खिलाड़ियों की सैलरी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम की इनामी राशि से भी अधिक है

इन खिलाड़ियों की आईपीएल सैलरी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम से अधिक

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने कई बड़े खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया। ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में रिटेन किया, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपए में टीम में बनाए रखा। इसके अलावा, निकोलस पूरन और विराट कोहली को आगामी आईपीएल सीजन के लिए 21-21 करोड़ रुपए की सैलरी मिलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पुरस्कार राशि का वितरण

आईसीसी के अनुसार, इस बार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 8 टीमों को इनामी राशि मिलेगी। उपविजेता टीम को लगभग 10 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, जबकि भाग लेने वाली हर टीम को लगभग 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा, ग्रुप स्टेज में प्रत्येक मैच जीतने पर लगभग 30 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

आईसीसी की ओर से इनामी राशि बढ़ाने के बावजूद, यह स्पष्ट है कि आईपीएल में खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की प्राइज मनी से कहीं ज्यादा हो गई है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि फ्रेंचाइजी लीग्स का प्रभाव क्रिकेट पर बढ़ता जा रहा है।

Share
अगला लेख → ICC रैंकिंग में पाकिस्तान को भारी नुकसान, चैंपियंस ट्रॉफी से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *