मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ICC रैंकिंग में पाकिस्तान को भारी नुकसान, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का जलवा

ICC रैंकिंग में पाकिस्तान को भारी नुकसान, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का जलवा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं और इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे टीम रैंकिंग में मेजबान पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेली, लेकिन फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार के कारण टीम को आईसीसी रैंकिंग में नीचे खिसकना पड़ा।

पहले पाकिस्तान की टीम भारत के बाद दूसरे स्थान पर थी, लेकिन इस हार के चलते उसे एक स्थान का नुकसान हुआ और अब वह 107 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, जिसे श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा, वह फिर भी 110 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड जिसने ट्राई सीरीज के सभी मैच जीते, वह 105 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

भारतीय टीम की बादशाहत बरकरार

वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम का दबदबा कायम है। टीम इंडिया 119 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है और इस स्थान से उसे हटाना बाकी टीमों के लिए कठिन चुनौती बना हुआ है। अन्य टीमों की बात करें तो श्रीलंका, जिसने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया, वह 99 रेटिंग अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड सातवें, बांग्लादेश आठवें और अफगानिस्तान नौवें स्थान पर काबिज हैं।

Share
अगला लेख → लखनऊ: मामूली बहस के बाद पति पर चाकू से हमला, महिला गिरफ्तार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *