मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मायावती ने उदित राज पर तंज कसते हुए कहा- ऐसे लोगों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

मायावती ने उदित राज पर तंज कसते हुए कहा- ऐसे लोगों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के खिलाफ एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसे लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। अब इस पर मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और उदित राज पर जमकर पलटवार किया है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस, जो उनके मानवतावादी संघर्ष का हर स्तर पर तिरस्कार करती रही है, वह दलितों और शोषित वर्ग की विश्वसनीय पार्टी नहीं हो सकती है।

मायावती ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवनकाल में और उनके निधन के बाद भी, करोड़ों शोषित-पीड़ित दलितों और बहुजनों के आत्मसम्मान और स्वाभिमान के संघर्ष को कांग्रेस पार्टी ने हमेशा तिरस्कृत किया है। इस कारण यह पार्टी कभी भी इन वर्गों की विश्वसनीय नहीं हो सकती।”

सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी चाहे जितने भी कार्यक्रम बाबा साहेब के नाम पर आयोजित करे, जैसे ‘जय बापू, जय भीम, जय मंडल, जय संविधान’, लेकिन उनके अनुयायी इनका बहकावा नहीं मानेंगे। वे अपने अधिकारों के लिए जागरूक और संघर्षरत हैं।”

उदित राज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने कहा, “कुछ अवसरवादी और स्वार्थी दलित नेता अपने आकाओं को खुश करने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। बहुजन समाज को ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि ये लोग सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के संघर्ष से अपरिचित हैं।”

गौरतलब है कि उदित राज ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भगवद गीता का हवाला देते हुए कहा था कि भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें आदेश दिया है कि अब मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है। इस बयान के बाद, बीएसपी नेता आकाश आनंद ने उदित राज के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है।

Share
अगला लेख → यूपी विधानसभा सत्र आज से शुरू, 20 फरवरी को होगा बजट पेश

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *