मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शेयर बाजार ने हरे निशान से की शुरुआत, इन शेयरों में आया बड़ा उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार ने हरे निशान से की शुरुआत, इन शेयरों में आया बड़ा उतार-चढ़ाव

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 76.85 अंकों की बढ़त के साथ 76,073.71 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 4.15 अंकों की बढ़त के साथ 22,963.65 अंकों पर खुला। सोमवार को बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला था, लेकिन अंत में हरे निशान में बंद हुआ था। कल सेंसेक्स में 57.65 अंकों की बढ़त के साथ 75,996.86 अंकों पर और निफ्टी 50 में 30.25 अंकों की वृद्धि के साथ 22,959.50 पर समापन हुआ था। पिछले साल सितंबर के अंत से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है।

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में थे, जबकि 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। वहीं, निफ्टी 50 में 24 कंपनियां हरे निशान में और 25 कंपनियां लाल निशान में खुली। एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा का शेयर सबसे ज्यादा 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ खुला, जबकि मारुति सुजुकी का शेयर सबसे ज्यादा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुरू हुआ।

इसके अतिरिक्त, भारती एयरटेल के शेयर 0.89 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.70 प्रतिशत, जोमैटो 0.62 प्रतिशत, आईटीसी 0.60 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.43 प्रतिशत, टाइटन 0.32 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.32 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.26 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.26 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.16 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.12 प्रतिशत, और एशियन पेंट्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.18 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.13 प्रतिशत, इंफोसिस 0.11 प्रतिशत, और एचसीएल टेक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Share
अगला लेख → अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया, चा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *