मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

बाजार में सब्जी खरीदने गए युवक की चाकू से कर दी हत्या ,शव को जंगल में फेंक दिया गया

बाजार में सब्जी खरीदने गए युवक की चाकू से  कर दी हत्या ,शव को जंगल में फेंक दिया गया

बिहार के सारण (छपरा) जिले के मशरक थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव नदी के किनारे स्थित जंगल में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहन बांसफोर के रूप में हुई है, जो पूरब टोला गांव का निवासी था। वह सोमवार शाम को सब्जी खरीदने के लिए बाजार गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने घोघागाड़ी नदी के पास जंगल में शव देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को एक अन्य व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि सब्जी मंडी के उत्तर चारदीवारी के अंदर रेलवे की खाली जमीन पर एक शव पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान चकनूर गांव के निवासी जहांगीर अली के रूप में हुई है। एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Share
अगला लेख → महाकुंभ पर ममता बनर्जी का विवादित बयान, कहा- 'यह मृत्यु कुंभ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *