मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें , गृह मंत्रालय से भेजी गई फाइल को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी

सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें , गृह मंत्रालय से भेजी गई फाइल को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की समस्याएं बढ़ गई हैं। सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग को लेकर भेजी गई फाइल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

60 वर्षीय जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 218 के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए अनुरोध किया था। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने ईडी की जांच और ‘पर्याप्त सबूतों’ के आधार पर राष्ट्रपति से यह स्वीकृति प्राप्त करने का अनुरोध किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ हवाला सौदों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मामला दर्ज किया और मई 2022 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जैन फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं, और ईडी ने उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अगस्त 2017 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जैन और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ा हुआ है। सीबीआई ने दिसंबर 2018 में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें कहा गया था कि जैन की आय से अधिक संपत्ति लगभग 1.47 करोड़ रुपये थी, जो 2015-17 के दौरान उनकी ज्ञात आय से लगभग 217 प्रतिशत अधिक थी।

Share
अगला लेख → दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल, कई मार्ग रहेंगे बंद, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *