मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें दिल्ली के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। यह परिवार मूल रूप से बिहार का निवासी था और प्रयागराज कुंभ से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। दुर्घटना शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 52.600 किलोमीटर के पास हुई।

करीब सुबह 4:30 बजे, कार में सवार परिवार की गाड़ी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए।

मृतकों की पहचान:

  • कुणाल (35 वर्ष) पुत्र स्व. इनर देव सिंह
  • रंजीत (45 वर्ष) पुत्र रविंद्र
  • प्रेमलता कुमारी (20 वर्ष) पुत्री रंजीत
    ये सभी आजादपुर, थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के निवासी थे।

घायल व्यक्तियों के नाम:

  • माधव (चालक), पुत्र ओमेश्वर सैनी, निवासी ग्राम बडसू, थाना रतनपुरी, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
  • रूपा देवी, पत्नी कुणाल, निवासी आजादपुर, थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
  • रीता देवी, पत्नी रंजीत, निवासी आजादपुर, थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Share
अगला लेख → चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही दिन बाबर आजम की कप्तानी गई, आईसीस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *