मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अवैध प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, गाजियाबाद में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या कर दी

अवैध प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, गाजियाबाद में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या कर दी

गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार को हुई, जब पति-पत्नी के बीच इसी मुद्दे को लेकर बहस हो रही थी। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना में शामिल आरोपी का नाम शमशाद है, जो अपनी 32 वर्षीय पत्नी शहनाज के चरित्र पर शक करता था। बताया जा रहा है कि इसी संदेह को लेकर उनके बीच आए दिन झगड़े होते थे। मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर शमशाद ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शहनाज को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शमशाद अपनी पत्नी और परिवार के साथ गाजियाबाद के पसौंडा इलाके में ईदगाह के पास रहता था। पुलिस ने शहनाज के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने जानकारी दी कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share
अगला लेख → दिल्ली में बड़ी चोरी : स्कूटर पर आए बदमाशों ने दिनदहाड़े 97 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *