मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे, दो दिन के दौरे पर रायबरेली जाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे, दो दिन के दौरे पर रायबरेली जाएंगे

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। वह सुबह करीब 9:30 बजे लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरे, जहां कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय सहित कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के लखनऊ पहुंचने की तस्वीरें साझा कीं। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

उनका कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है: गुरुवार सुबह 10:30 बजे वे बछरावां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे। इसके बाद, दोपहर 12:00 बजे रायबरेली शहर में छात्रों से संवाद करेंगे। दोपहर 1:00 बजे सांसद सहकारी संघ लिमिटेड उत्तरपारा में महिला समाजसेवियों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

शुक्रवार को राहुल गांधी सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनता से मुलाकात करेंगे। फिर 11:30 बजे भीरा गोविंदपुर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे लालगंज रेलकोच फैक्ट्री का भ्रमण करेंगे। दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक लालगंज में युवाओं से संवाद करेंगे और फिर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Share
अगला लेख → कौन हैं प्रवेश वर्मा? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को चुनाव में…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *