मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली-NCR के बाद अब इस इलाके में महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता रही इतनी

दिल्ली-NCR के बाद अब इस इलाके में महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता रही इतनी

हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए तेज भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई थी। अब एक बार फिर भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं, लेकिन इस बार अंडमान सागर में कंपन महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:50 बजे मलेशिया के पास अंडमान सागर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप का केंद्र और गहराई

इस भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे 75 किलोमीटर की गहराई में था और इसका स्थान 5.57 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। यह भूकंप काफी तीव्र था, जिसके झटके महसूस किए गए, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

दिल्ली-एनसीआर में भी आया था भूकंप

इससे पहले सोमवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र धौला कुआं के झील पार्क क्षेत्र में था। कई लोगों ने बताया कि भूकंप के दौरान तेज आवाज भी सुनी गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लोगों से शांत रहने और सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया था। उन्होंने यह भी कहा कि संभावित झटकों के लिए सतर्क रहें।

लोगों में दहशत, इमारतों से बाहर निकले निवासी

भूकंप के तेज झटकों के बाद दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने की अपील की थी।

हालांकि, इन दोनों ही भूकंपों में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार भविष्य में सतर्क रहने की जरूरत है

Share
अगला लेख → असम में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर हमला, अज्ञात हमलावरों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *