मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पाकिस्तान को हराने के बाद अब कब खेलेगी टीम इंडिया? सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल जानें

पाकिस्तान को हराने के बाद अब कब खेलेगी टीम इंडिया? सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल जानें

भारतीय टीम ने बैक टू बैक दो जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। तीन दिन के भीतर दो मुकाबले खेलने के बाद अब टीम इंडिया को अगले मैच से पहले ब्रेक मिलेगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अब उसे अपना तीसरा और अंतिम लीग मुकाबला खेलना है। आइए जानते हैं कि भारत का अगला मैच कब, कहां और किस टीम के खिलाफ होगा, साथ ही सेमीफाइनल का शेड्यूल क्या है।

भारत को मिलेगा एक हफ्ते का ब्रेक, फिर 2 मार्च को भिड़ेगा न्यूजीलैंड से

टीम इंडिया अब एक सप्ताह के ब्रेक पर रहेगी, हालांकि खिलाड़ी दुबई में ही रुकेंगे और अभ्यास जारी रखेंगे। इस दौरान वे आराम और घूमने-फिरने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। भारत का अगला मैच रविवार, 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

अब तक भारतीय टीम ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराया है, लेकिन न्यूजीलैंड हमेशा से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के लिए कड़ी चुनौती साबित हुआ है। हालांकि इस मुकाबले का भारत की सेमीफाइनल की राह पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड का अंतिम चार में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

4 मार्च को भारत खेलेगा सेमीफाइनल मुकाबला

आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक, पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगा, यानी उसका सेमीफाइनल मुकाबला भी 4 मार्च को दुबई में ही होगा। हालांकि, भारतीय टीम का सेमीफाइनल में सामना किस टीम से होगा, यह बाद में तय होगा।

सेमीफाइनल के बाद 9 मार्च को होगा फाइनल मुकाबला

अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल जीत जाती है, तो वह 9 मार्च को दुबई में फाइनल खेलेगी। लेकिन यदि भारत फाइनल में नहीं पहुंचता, तो यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत को तीन दिन में दो अहम मुकाबले खेलने होंगे

2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला, फिर 4 मार्च को सेमीफाइनल, यानी तीन दिन में दो बड़े मैच। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है, तो 9 मार्च को क्रिकेट जगत को चैंपियंस ट्रॉफी का नया विजेता मिल जाएगा।

Share
अगला लेख → शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 75,000 के नीचे पह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *