मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

रमजान में इफ्तार को खास बनाएं शाही टुकड़े के साथ, जानिए आसान विधि

रमजान में इफ्तार को खास बनाएं शाही टुकड़े के साथ, जानिए आसान विधि

रमज़ान के दौरान इफ्तार में कुछ मीठा और खास खाने का मन हो तो घर पर टेस्टी शाही टुकड़ा बनाकर इसका आनंद ले सकते हैं। ब्रेड से बना यह डेज़र्ट कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। बाजार में मिलने वाले शाही टुकड़े से ज्यादा टेस्टी घर पर बना शाही टुकड़ा होता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

रबड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • दूध – 700 ग्राम
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • केसर – कुछ धागे
  • मिल्क पाउडर – ½ कप
  • चीनी – 4 बड़े चम्मच (या स्वादानुसार)

चीनी की चाशनी के लिए:

  • चीनी – ¾ कप
  • पानी – ¾ कप
  • केवड़ा एसेंस – कुछ बूंदें

शाही टुकड़ा बनाने के लिए सामग्री:

  • ब्रेड स्लाइस – 7-8
  • घी – ¾ बड़ा चम्मच
  • बादाम, काजू, पिस्ता – बारीक कटे हुए

शाही टुकड़ा बनाने की विधि:

स्टेप 1: रबड़ी तैयार करें

एक गहरे पैन में दूध और मलाई डालकर उबालें। जब दूध उबलने लगे तो उसमें इलायची पाउडर, केसर, मिल्क पाउडर और चीनी डालें। इसे धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं। जब यह अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।

स्टेप 2: चाशनी बनाएं

एक छोटे पैन में चीनी और पानी डालकर उबालें। जब चीनी घुल जाए और मिश्रण हल्का चिपचिपा हो जाए, तो उसमें केवड़ा एसेंस डालें। फिर आंच बंद कर दें और चाशनी को अलग रख दें।

स्टेप 3: ब्रेड को फ्राई करें

ब्रेड स्लाइस को त्रिकोण (ट्रायंगल) आकार में काट लें। अब एक तवे पर इन्हें हल्का टोस्ट करें ताकि वे कुरकुरी हो जाएं। इसके बाद, एक कड़ाही में घी गर्म करें और ब्रेड स्लाइस को शैलो फ्राई करें। जब वे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी हो जाएं, तो निकालकर एक प्लेट में रखें।

स्टेप 4: ड्राई फ्रूट्स भूनें

बचे हुए घी में कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालकर हल्का भून लें, फिर गैस बंद कर दें।

स्टेप 5: शाही टुकड़ा सर्व करें

सबसे पहले फ्राई किए हुए ब्रेड के टुकड़ों को चीनी की चाशनी में डुबोकर एक प्लेट में रखें। फिर इन पर तैयार की गई रबड़ी डालें और ऊपर से भुने हुए ड्राई फ्रूट्स छिड़कें। अब आपका टेस्टी शाही टुकड़ा सर्व करने के लिए तैयार है।

इसे ठंडा या गर्म किसी भी तरह से परोसा जा सकता है। रमज़ान में इफ्तार के लिए यह एक बेहतरीन मीठा व्यंजन है, जो सभी को जरूर पसंद आएगा।

Share
अगला लेख → रिश्ते में आ रही है दूरियां ? इन उपायों से वापस लाएं नजदीकिय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *