मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

रिश्ते में आ रही है दूरियां ? इन उपायों से वापस लाएं नजदीकियां

रिश्ते में आ रही है दूरियां ? इन उपायों से वापस लाएं नजदीकियां

रिश्ते में कभी-कभी बहस या झगड़ा होना सामान्य बात है, लेकिन अगर हर दूसरे दिन तकरार होने लगे, तो यह आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है और ब्रेकअप की नौबत भी आ सकती है। अगर आप अपने रिश्ते में शांति और प्यार बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

गुस्से पर रखें काबू

किसी भी झगड़े को सुलझाने के लिए सबसे पहले अपने दिमाग को शांत रखना बहुत जरूरी होता है। गुस्सा किसी भी स्थिति को और बिगाड़ सकता है। अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना सीखें। जब भी बहस हो, तो तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय कुछ समय के लिए शांत रहना बेहतर होता है। गुस्से में कुछ भी गलत बोलने की बजाय चुप रहना ही समझदारी है।

सही समय पर करें बातचीत

झगड़े के तुरंत बाद बात करने से मामला और भी बढ़ सकता है। हालांकि, किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद करना जरूरी होता है। कई लोग झगड़े के बाद बातचीत बंद कर देते हैं, जिससे रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। इसलिए जब दोनों का मन शांत हो जाए, तब समस्या को सुलझाने के लिए खुलकर बातचीत करें।

ईगो को न बनने दें दीवार

अगर झगड़े के बाद कोई भी झुकने को तैयार नहीं होता, तो यह अहंकार (ईगो) धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर कर सकता है। एक मजबूत रिश्ते के लिए दोनों पार्टनर्स को समझौता करने की क्षमता रखनी चाहिए। अगर आपके लिए आपका रिश्ता और पार्टनर ज्यादा मायने रखते हैं, तो कभी-कभी खुद पहल करके सुलह करने में कोई हर्ज नहीं है।

Share
अगला लेख → फ्रेंच फ्राइज भूल जाइए, इस बार घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *