मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

क्या आलिया भट्ट फिर बनेंगी वरुण धवन की ‘दुल्हनिया’ ? फैंस की डिमांड पर आया बड़ा अपडेट

क्या आलिया भट्ट फिर बनेंगी वरुण धवन की ‘दुल्हनिया’ ? फैंस की डिमांड पर आया बड़ा अपडेट

आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा खूब पसंद किया है। दोनों ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से की थी और इसके बाद “दुल्हनिया” फ्रेंचाइजी में भी धमाल मचाया। फैंस को इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी पसंद आई कि अब वे तीसरी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने इस बारे में फैन्स से खुलकर बातचीत की।

क्या आने वाली है “दुल्हनिया” फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म?

साल 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद से ही फैन्स इस फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गए। अब हाल ही में जब आलिया भट्ट अपने फैन्स से मिलीं, तो उनसे “दुल्हनिया” फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को लेकर सवाल किया गया।

दरअसल, मुंबई के एक रेस्टोरेंट में आलिया ने अपने फैन्स के लिए स्पेशल गेट-टुगेदर होस्ट किया था। इस दौरान एक फैन ने उनसे वरुण धवन के साथ अगली “दुल्हनिया” फिल्म के बारे में पूछा।

क्या फैन्स खुद लिखेंगे फिल्म की स्क्रिप्ट?

जब फैन्स ने आलिया से “दुल्हनिया” की अगली फिल्म के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया –”हां, लेकिन स्क्रिप्ट भी तो होनी चाहिए ना!”

इस पर फैन्स ने तुरंत कहा, “हम स्क्रिप्ट बना लेंगे!” यह सुनकर आलिया भी हंस पड़ीं और बोलीं, “यह तो एक कमाल का आइडिया है! पहली बार ऐसा होगा कि फैन्स खुद फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे। चलो, करो!”

आलिया का यह मजेदार जवाब सुनकर फैन्स काफी खुश हो गए और इससे यह भी साफ हो गया कि उन्हें भी “दुल्हनिया 3” का उतना ही इंतजार है, जितना दर्शकों को।

करण जौहर ने दी थी फिल्म को लेकर हिंट

“दुल्हनिया” फ्रेंचाइजी की बात करें, तो पहली फिल्म “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया” 2014 में रिलीज हुई थी, जबकि दूसरी फिल्म “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” 2017 में आई थी। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

करण जौहर ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में यह कंफर्म किया था कि वह इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था –
“हम तीसरी दुल्हनिया फिल्म जरूर बनाएंगे, और मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही होगा। हालांकि, अभी हमें सही प्लानिंग करने की जरूरत है। लेकिन हम इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।”

फिलहाल, आलिया और वरुण दोनों ही अपने-अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। लेकिन “दुल्हनिया 3” को लेकर उनकी रुचि और करण जौहर के बयान से यह तय माना जा सकता है कि जब सही वक्त आएगा, तो यह जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर रोमांस और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए तैयार होगी

Share
अगला लेख → रमजान की इफ्तारी में पिएं ‘मोहब्बत का शरबत’, ठंडक और ताजगी स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *