मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

‘तारा सिंह’ नहीं… तो आखिर किसने रोका ‘सकीना’ को छोटे कपड़े पहनने से ?

‘तारा सिंह’ नहीं… तो आखिर किसने रोका ‘सकीना’ को छोटे कपड़े पहनने से ?

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल, जिन्होंने ‘कहो ना प्यार है’, ‘गदर’ और ‘हमराज’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है, अक्सर अपने ग्लैमरस लुक और बोल्ड ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनके सामने अमीषा को वेस्टर्न आउटफिट या शॉर्ट्स पहनने की इजाजत नहीं है। इस राज का खुलासा खुद अमीषा पटेल ने किया है।

अगर आप सोच रहे हैं कि यह अभिनेता सनी देओल हैं, तो आप गलत हैं। दरअसल, अमीषा के मुताबिक, संजय दत्त उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव और पजेसिव हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि जब भी वह संजय दत्त के घर जाती हैं, तो उन्हें शॉर्ट्स या वेस्टर्न कपड़े पहनने की इजाजत नहीं होती, बल्कि वह केवल सलवार-कमीज पहनकर ही वहां जाती हैं।

संजय दत्त ने लिया अमीषा की ज़िम्मेदारी

अमीषा पटेल ने संजय दत्त के साथ अपने खास रिश्ते पर बात करते हुए बताया, “संजू बाबा मेरे लिए बेहद प्रोटेक्टिव हैं। मेरा जन्मदिन अक्सर उनके घर पर ही सेलिब्रेट होता है। वह मुझे बहुत पसंद करते हैं और मेरी भलाई की हमेशा चिंता करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “संजू हमेशा कहते हैं कि मैं इस फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत भोली हूं। वह मुझसे मजाक में कहते हैं कि मैं तेरी शादी करवाऊंगा और तेरा कन्यादान भी मैं ही करूंगा।”

बर्थडे सेलिब्रेशन में भी सलवार-कमीज

अमीषा ने इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के साथ अपने जन्मदिन की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिनमें वह सलवार-कमीज पहने हुए दिखीं। एक तस्वीर में वह संजय दत्त को केक खिलाती नजर आईं।

अमीषा और संजय दत्त ने ‘तथास्तु’ और ‘चतुर सिंह टू स्टार’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं, अमीषा को हाल ही में ‘गदर 2’ में सनी देओल के साथ देखा गया था, जबकि संजय दत्त आखिरी बार तेलुगु फिल्म ‘डबल आईस्मार्ट’ में नजर आए थे। जल्द ही वह ‘द भूतनी’ में दिखाई देंगे।

Share
अगला लेख → नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला इरफान खान की फिल्म का ये हीरो अब ऑटो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *