मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

सुनीता अहूजा को गोविंदा जैसा पति नहीं, बल्कि बेटा चाहिए, यह बात उन्होंने कपिल शर्मा से कही

सुनीता अहूजा को गोविंदा जैसा पति नहीं, बल्कि बेटा चाहिए, यह बात उन्होंने कपिल शर्मा से कही

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनके और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के बीच तलाक की खबरें सामने आई थीं, जिन पर सुनीता ने खुद सफाई दी है। उन्होंने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा। सुनीता अहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और एक बार तो उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उन्हें गोविंदा जैसा पति नहीं, बल्कि बेटा चाहिए। यह बयान उन्होंने कपिल शर्मा के शो में गोविंदा की मौजूदगी में ही दिया था।

पिछले कुछ वर्षों से गोविंदा और सुनीता का रिश्ता लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कई बार वे रियलिटी शोज़ में एक साथ नजर आए हैं। कुछ समय पहले कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी दोनों ने शिरकत की थी, जहां सुनीता ने खुलासा किया था कि गोविंदा हमेशा अपने काम में व्यस्त रहते हैं और परिवार के लिए बहुत कम समय निकाल पाते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि बतौर पति भले ही गोविंदा उतने परफेक्ट न हों, लेकिन बेटे के रूप में वे बेहतरीन इंसान हैं। इस दौरान सुनीता ने भावुक होकर कहा था, “गोविंदा एक पति के रूप में भले ही ज्यादा समय न दे पाए हों, लेकिन एक बेटे के रूप में उनसे बेहतर कोई नहीं। वे अपनी मां की पूजा करते हैं, उनके पैर धोकर पानी पीते हैं। अगले जन्म में मैं गोविंदा जैसा पति नहीं, बल्कि गोविंदा जैसा बेटा चाहूंगी।”

गौरतलब है कि गोविंदा और उनकी मां का रिश्ता बेहद खास रहा है। उनके पिता फिल्म निर्माता थे, लेकिन गोविंदा का अपने पिता के साथ संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। उनकी मां ने ही उन्हें अकेले पाला और हीरो बनने की प्रेरणा दी।

गोविंदा के संघर्षों की बात करें तो स्टार बनने से पहले उनकी जिंदगी काफी कठिन रही थी। वे विरार में अपनी मां के साथ रहा करते थे और आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए बड़े हुए। उनकी मां भगवान की बड़ी भक्त थीं और उन्हीं की दुआओं से गोविंदा ने फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई। 80 के दशक में करियर की शुरुआत करने वाले गोविंदा ने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वे बड़े पर्दे से दूर हैं और अब अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

Share This
अगला लेख → बेंगलुरु में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, पुलिस ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Light rain shower
💧 73% 💨 7 km/h
Dehradun