मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

नमाज पर पाबंदी गलत,सभी मस्जिदों को खोला जाये – शफीकुर्र रहमान बर्क

नमाज पर पाबंदी गलत,सभी मस्जिदों को खोला जाये – शफीकुर्र रहमान बर्क

सम्भल – उत्तर प्रदेश के संभल से सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का एक बयान सामने आया है, सपा सांसद ने बकरा ईद पर होने वाली नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने नमाज के लिए सभी मस्जिदे और ईदगाह खोलने की मांग उठाई है.

सांसद के कहना है कि कोई उनके नमाज पढ़ने पर पाबंदी नही लगा सकता, दरअसल वो बकरा ईद पर होने वाली कुर्बानी के सम्बंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे, उन्होंने कहा कि ये मुसलमानों का बड़ा त्यौहार है इस दिन मुसलमान बाजारों में जाकर जानवर खरीद कर लाते रहे है, लेकिन अब जानवरो के बाजार ही नही लग रहे है, ऐसे में त्यौहार कैसे हों सकता है, सपा सांसद ने बताया कि अभी दो दिन पहले संभल डीएम आये थे, उनके सामने भी हमने यही मांग रखी कि जानवरो के बाजार लगने दिए जाएं, डीएम ने इसी कोरोना से जोड़कर कहा कि ये तो प्रदेश सरकार ही निर्णय लेगी
सपा सांसद ने ईद की नमाज को लेकर कहा कि जब तक देश के सभी मुसलमान मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़कर दुआ नही मांगेंगे, तब तक कोरोना को नही भगाया जा सकता, और हमारे ऊपर इस तरह की पाबंदी लगाना ठीक नही है

Share
अगला लेख → पार्टी को टूटने से बचाने के लिए ओली और दहल के बीच सहमति बनी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *