मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

पार्टी को टूटने से बचाने के लिए ओली और दहल के बीच सहमति बनी

पार्टी को टूटने से बचाने के लिए ओली और दहल के बीच सहमति बनी

नई दिल्ली – नेपाल में सत्तारूढ़ दल एनसीपी को टूटने से बचाने के लिए पार्टी के अध्यक्ष और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पुष्प कमल दहल के बीच आपसी सहमति बनी है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के तहत दहल ने ओली के इस्तीफे की मांग अब छोड़ दी है क्योंकि कुछ ही दिन पहले श्री दहल की इस मांग के कारण एनसीपी के विभाजित होने का खतरा उत्पन्न हो गया था।

दहल को पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल तथा झाला नाथ खनल का समर्थन मिलने के बाद ओली के इस्तीफे की मांग को और बल मिल गया था। उनकी मांग थी कि ओली पार्टी के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दें। स्थायी समिति के 44 में से 33 सदस्यों ने भी ओली के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया था। इसके बाद से ओली और दहल के बीच गतिरोध को खत्म करने के प्रयास किये जा रहे थे। गौरतलब है कि मई 2०18 में एनसीपी का गठन ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल और दहल की पार्टी माओस्टि सेंटर के विलय से हुआ था।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी स्थायी समिति की अहम बैठक रविवार को सातवीं बार टाल दी। अब इसका कार्यक्रम मंगलवार के लिये निर्धारित किया गया है। इस बीच, पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड के बीच सत्ता साझीदारी पर बातचीत के प्रयास तेज कर दिए हैं। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार स्थायी समिति की बैठक रविवार को दोपहर तीन बजे होनी थी, जिसे मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे के लिए टाल दिया गया है।

Share This
अगला लेख → भव्य और दिव्य होगा 'राम मंदिर निर्माण' का भूमि पूजन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun