मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए खुशखबरी , इस राज्य में हफ्ते में 6 दिन मिलेगा अंडा और केला

सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए खुशखबरी , इस राज्य में हफ्ते में 6 दिन मिलेगा अंडा और केला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने स्कूली बच्चों के पोषण और मिड-डे मील से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि सप्ताह में 6 दिन अंडे या केले दिए जाने से बच्चों की स्कूल अटेंडेंस में सुधार हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार इस योजना को आगामी वर्ष 2025-26 में भी जारी रखेगी और इसके लिए 1,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

बच्चों के पोषण के लिए बढ़ाया जाएगा मिड-डे मील का दायरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण को कम करने के लिए पहले स्कूली बच्चों को सप्ताह में 2 दिन अंडे या केले दिए जाते थे, लेकिन अब इसे सप्ताह में 6 दिन कर दिया गया है। यह योजना अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की सहायता से चलाई जा रही है और इसे 2025-26 में भी जारी रखा जाएगा।

हफ्ते में 5 दिन मिलेगा हेल्दी पाउडर के साथ दूध

सिद्धरमैया ने बताया कि गर्म दूध में मिलाकर दिया जाने वाला रागी हेल्दी पाउडर अब तक स्कूली बच्चों को सप्ताह में 3 दिन दिया जाता था, लेकिन इसे अब हफ्ते में 5 दिन दिया जाएगा। इस योजना की कुल लागत 100 करोड़ रुपये होगी।
राज्य सरकार 25% खर्च वहन करेगी।

 शेष राशि श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट द्वारा दी जाएगी।

स्कूलों के लिए आधुनिक रसोई और नए बर्तन

मिड-डे मील योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य के 16,347 स्कूलों में रसोई को आधुनिक बनाने और नए बर्तन उपलब्ध कराने के लिए 46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कर्नाटक सरकार ने स्कूली बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सुधार के लिए बड़े कदम उठाए हैं। अंडे/केले की आपूर्ति को बढ़ाने, दूध के वितरण में सुधार और स्कूलों की रसोई को आधुनिक बनाने जैसी योजनाएँ बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेंगी।

Share
अगला लेख → केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 और बालवाटिका 1 व 3 के एडमिशन श…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *