मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नेपाली स्टाइल रायता: बिना बूंदी-खीरे के भी मिलेगा गजब का स्वाद!

नेपाली स्टाइल रायता: बिना बूंदी-खीरे के भी मिलेगा गजब का स्वाद!

गर्मियों में खीरे और बूंदी के रायते का स्वाद तो सभी ने चखा है, लेकिन अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो नेपाली स्टाइल रायता आपके लिए परफेक्ट है। यह रायता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे सेहतमंद भी बनाते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

बनाने की विधि:

पहला स्टेप:

एक कटोरे में ताजा दही लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि यह स्मूद हो जाए।

दूसरा स्टेप:

प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और खीरे को बारीक काट लें और इसे फेंटे हुए दही में मिला दें।

तीसरा स्टेप:

अब स्वाद बढ़ाने के लिए भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक और ताजा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

चौथा स्टेप:

एक छोटे पैन में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें राई, मेथी दाना, जीरा, काली मिर्च और हल्दी डालकर तड़का तैयार करें।

पांचवां स्टेप:

इस तड़के को रायते में डालकर अच्छे से मिक्स करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें।

अब आपका नेपाली स्टाइल रायता तैयार है!

इसे आप दाल-चावल, पराठे या रोटी-सब्जी के साथ परोस सकते हैं। यह रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। खासतौर पर वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। तो इस गर्मी में कुछ नया ट्राई करें और इस टेस्टी रायते का मजा लें!

Share
अगला लेख → मध्यप्रदेश के सीधी में बस-ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 8 यात्रियों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *