मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

महाराष्ट्र बजट 2025: अजित पवार का बड़ा ऐलान, राज्य में मिलेंगी 16 लाख नई नौकरियां

महाराष्ट्र बजट 2025: अजित पवार का बड़ा ऐलान, राज्य में मिलेंगी 16 लाख नई नौकरियां

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजित पवार ने आज विधानसभा में राज्य का 11वां बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में महाराष्ट्र को जो राहत दी है, उसके लिए वह धन्यवाद देते हैं और राज्य के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

    बजट में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 6500 किमी लंबी सड़कों के निर्माण के लिए 5670 करोड़ रुपये मंजूर किए जाने की जानकारी दी। इनमें से 3785 किमी सड़कों का काम पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1500 किमी और सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

    इसके साथ ही उन्होंने रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र देश में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) के मामले में पहले स्थान पर है। हाल ही में दावोस में हुए समझौतों के तहत राज्य ने 56 कंपनियों के साथ 15.75 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे 16 लाख लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    उन्होंने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत बताते हुए कहा कि राज्य देश की कुल जीडीपी में 15.4% का योगदान देता है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र 2047 तक प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए राज्य हर संभव प्रयास करेगा और इस दिशा में देश में नंबर वन बनेगा।

    Share
    अगला लेख → पंजाब बोर्ड की परीक्षा में विवाद , 12वीं के पेपर में पूछे गए…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *