मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

पंजाब बोर्ड की परीक्षा में विवाद , 12वीं के पेपर में पूछे गए इस राजनीतिक पार्टी से जुड़े सवाल

पंजाब बोर्ड की परीक्षा में विवाद , 12वीं के पेपर में पूछे गए इस राजनीतिक पार्टी से जुड़े सवाल

    शिक्षा बोर्ड का मुख्य कार्य शिक्षा से जुड़े कामकाज को संभालना होता है, जिसमें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, छात्रों का रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करना शामिल है। लेकिन पंजाब में हुई 12वीं कक्षा की पॉलिटिकल साइंस परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

    4 मार्च को आयोजित इस परीक्षा में आम आदमी पार्टी से जुड़े दो सवाल पूछे गए— पहला, “आम आदमी पार्टी की स्थापना कब हुई थी?” और दूसरा, “आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का वर्णन करें।” विपक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए सरकार पर शिक्षा बोर्ड के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

    पंजाब भाजपा नेता विनीत जोशी का कहना है कि सरकार शिक्षा प्रणाली के जरिए छात्रों को राजनीतिक रूप से प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर परीक्षा में केवल आम आदमी पार्टी से जुड़े प्रश्न पूछे गए, तो अन्य राजनीतिक दलों— कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी से जुड़े सवाल क्यों नहीं पूछे गए? उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण बताते हुए जल्द ही सरकार को पत्र लिखने की बात कही है।

    Share
    अगला लेख → असम कैबिनेट ने नीट परीक्षा में किए तीन अहम बदलाव, जानें पूरी…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *