मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

बिना खोया की गुजिया बनाएं, जो मुंह में रखते ही घुल जाए, ऐसा लाजवाब स्वाद कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

बिना खोया की गुजिया बनाएं, जो मुंह में रखते ही घुल जाए, ऐसा लाजवाब स्वाद कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

    होली का त्योहार गुजिया के बिना अधूरा लगता है। बाजार में कई तरह की गुजिया मिल जाती हैं, लेकिन घर की बनी गुजिया का स्वाद ही अलग होता है। घर में बनी गुजिया एक बार खाने के बाद हर कोई दोबारा खाने के लिए मचल उठता है। आमतौर पर गुजिया बनाने के लिए मावा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन त्योहारों पर बाजार में नकली मावा मिलने की वजह से कई लोग इसे खरीदने से बचते हैं और गुजिया बनाने का विचार छोड़ देते हैं। अगर आप भी बिना मावा के हेल्दी और स्वादिष्ट गुजिया बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी अपनाएं।

    गुजिया के लिए आटा गूंथने की विधि

    250 ग्राम मैदा लें और उसमें करीब 100 ग्राम घी (मोयन) मिलाकर अच्छे से गूंथ लें। आपको सख्त आटा तैयार करना है, ठीक वैसे ही जैसे मठरी के लिए आटा लगाया जाता है। आटे को थोड़ा मुलायम बनाने के लिए आप 1 कप दूध भी मिला सकते हैं। इससे गुजिया ज्यादा स्वादिष्ट और सॉफ्ट बनेगी। आटा गूंथने के बाद इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें, ताकि यह सेट हो जाए।

    गुजिया की स्टफिंग बनाने के लिए सामग्री

    • 1 कप बीजरहित खजूर
    • 1 चम्मच खसखस
    • 100 ग्राम काजू
    • 100 ग्राम अंजीर
    • 100 ग्राम किशमिश
    • ½ कप शक्कर या देशी खांड
    • 2 चम्मच घी में हल्का भुनी हुई सूजी

    बिना मावा की गुजिया बनाने की विधि

    पहला स्टेप: सबसे पहले मिक्सी में खजूर, काजू, अंजीर और किशमिश डालकर पीस लें। इस बात का ध्यान रखें कि मिक्सर जार एकदम सूखा हो और पीसते समय उसमें पानी या नमी बिल्कुल न जाए।

    दूसरा स्टेप: तैयार किए गए ड्राई फ्रूट्स के मिश्रण को एक बाउल में निकालें। इसमें खसखस, किशमिश और शक्कर या खांड डालकर अच्छे से मिला लें। यह स्टफिंग हल्की पाउडर जैसी हो जाएगी, जिससे गुजिया में भरने में आसानी होगी।

    तीसरा स्टेप: अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलकर छोटी पूरियां तैयार करें। हर पूरी में 1-1 चम्मच स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह से बंद कर दें। सारी गुजिया बनाकर एक सूती कपड़े से ढककर रखें।

    चौथा स्टेप: अब एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें और गुजिया को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। आपकी टेस्टी और हेल्दी होममेड गुजिया तैयार है।

    जरूरी टिप्स

    • खजूर की वजह से स्टफिंग में नैचुरल मिठास आती है, जिससे कम चीनी का उपयोग करना पड़ता है।
    • सूजी और खांड मिलाने से स्टफिंग पाउडर जैसी बनती है, जिससे गुजिया तलते समय नहीं फटती।
    • आप इसे एयर-टाइट डिब्बे में स्टोर करके कई दिनों तक इसका आनंद ले सकते हैं।

    इस बार होली पर बिना मावा की हेल्दी और टेस्टी गुजिया बनाएं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस मिठास को साझा करें!

    Share
    अगला लेख → नाश्ते के लिए बनाएं मखाना किशमिश स्मूदी, रोज 1 गिलास पीने से…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *