मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

नाश्ते के लिए बनाएं मखाना किशमिश स्मूदी, रोज 1 गिलास पीने से दिनभर मिलेगी ताजगी और ऊर्जा

नाश्ते के लिए बनाएं मखाना किशमिश स्मूदी, रोज 1 गिलास पीने से दिनभर मिलेगी ताजगी और ऊर्जा

    अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो हेल्दी भी हो और जल्दी तैयार भी हो जाए, तो स्मूदी सबसे बढ़िया विकल्प है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और आप अपनी पसंदीदा सामग्री मिलाकर इसे और भी टेस्टी बना सकते हैं। आज हम आपको मखाना, किशमिश और बादाम मिल्क से बनने वाली एक स्वादिष्ट और पोषक स्मूदी की रेसिपी बताएंगे, जो आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखेगी। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

    मखाना किशमिश स्मूदी बनाने की विधि

    पहला स्टेप

    स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले 1/4 कप बादाम लें और इन्हें रातभर पानी में भिगो दें। अगर आप बादाम भिगोना भूल गए हैं, तो 30 मिनट के लिए गर्म पानी में डालकर रख दें। इससे उनका छिलका आसानी से निकल जाएगा।

    दूसरा स्टेप

    अब छिले हुए बादाम को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। इसमें 1 कप पानी मिलाकर बादाम मिल्क तैयार करें। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि यह क्रीमी और स्मूद बने।

    तीसरा स्टेप

    अब आधा कप मखाना, 1/4 बड़ा चम्मच प्लेन ओट्स, 1/4 कप काली किशमिश या अपनी पसंद की किशमिश लें। इन सबको एक बाउल में डालें और ऊपर से 1 कप तैयार किया हुआ बादाम मिल्क डालें। इसे 15 मिनट तक भिगोने के लिए रख दें ताकि सारी चीजें नरम हो जाएं।

    चौथा स्टेप

    अब एक ब्लेंडर में भिगोई हुई सारी सामग्री डालें। इसमें 1 पका हुआ केला काटकर मिलाएं, 1 चम्मच पीनट बटर और 1 चम्मच चिया सीड्स भी डालें। साथ ही 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच असली के बीज का पाउडर मिलाएं।

    पांचवां स्टेप

    अब बचा हुआ बादाम मिल्क डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्सर में पीस लें। स्मूदी जब एकदम क्रीमी और स्मूद हो जाए, तो इसे एक गिलास या जार में डालें। ऊपर से थोड़े चिया सीड्स, मखाने और किशमिश डालकर गार्निश करें।

    छठा स्टेप

    लीजिए, आपकी सुपर हेल्दी और टेस्टी स्मूदी तैयार है! यह स्मूदी पोषण से भरपूर है और आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखेगी। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन मौजूद हैं। इस एक स्मूदी में फल, मेवे और हेल्दी सीड्स का बेहतरीन मिश्रण है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। तो अब से अपने नाश्ते में इस हेल्दी स्मूदी को जरूर शामिल करें!

    Share
    अगला लेख → तेज हवा से रूखी हो रही त्वचा? नहाने से पहले अपनाएं ये आसान त…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *