मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

अब मचेगी ‘दीवानगी’, ‘सनम तेरी कसम’ की इस हसीना संग रोमांस करेगा ‘इंदर’

अब मचेगी ‘दीवानगी’, ‘सनम तेरी कसम’ की इस हसीना संग रोमांस करेगा ‘इंदर’

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनम बाजवा इन दिनों लगातार बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बना रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई फिल्म ‘दीवानियत’ की घोषणा की। यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ अभिनेता हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2025 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म के पोस्टर से ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दो प्रेमियों की कहानी पर आधारित होगी।

इस रोमांटिक कहानी का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं, जो ‘मरजावां’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘कागज’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण अमूल मोहन और विकिर मोशन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है।

बॉलीवुड में सोनम बाजवा की धमाकेदार एंट्री
सोनम बाजवा इस साल सुपरस्टार अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा, वह टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी 4’ में भी नजर आएंगी। ये दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। अब ‘दीवानियत’ उनकी तीसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिससे यह साफ है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एंट्री उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

हर्षवर्धन राणे को ‘सनम तेरी कसम’ से मिली लोकप्रियता
दूसरी ओर, हर्षवर्धन राणे ने 2016 में आई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि, फिल्म को अपनी रिलीज के समय वह सफलता नहीं मिल पाई, जिसकी वह हकदार थी। लेकिन 2025 में जब इसे दोबारा रिलीज किया गया, तो दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह ब्लॉकबस्टर बन गई। फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई की, जिससे कलाकारों और निर्माताओं को नई पहचान मिली।

हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्में
हर्षवर्धन राणे इससे पहले ‘तैश’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘तारा बनाम बिलाल’ और ‘सावी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, ‘सनम तेरी कसम’ उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इसके दोबारा रिलीज होने के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है और अब वह लगातार नए प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। ‘दीवानियत’ के अलावा वह जल्द ही ‘सनम तेरी कसम 2’ में भी नजर आने वाले हैं।

Share This
अगला लेख → बॉलीवुड की इस मशहूर हीरोइन के नाम है सबसे ज्यादा होली सॉन्ग,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun