मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

होली पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट बादाम ठंडाई, बस 10 मिनट में तैयार

होली पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट बादाम ठंडाई, बस 10 मिनट में तैयार

होली का त्यौहार आते ही तरह-तरह के पकवानों की खुशबू से घर महक उठता है। कोई मठरी और नमकपारे बनाता है, तो कोई ठंडाई का आनंद लेता है। अगर आपने अभी तक बादाम ठंडाई ट्राई नहीं की है, तो इस बार इसे जरूर बनाकर देखें। यह न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगेगा, तो आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।

बादाम ठंडाई बनाने की विधि

पहला स्टेप:
सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर हल्का गर्म करें। फिर इसमें चीनी डालकर करीब पांच मिनट तक पकाएं, जिससे चीनी अच्छे से घुल जाए।

दूसरा स्टेप:
अब 2-3 घंटे तक पानी में भीगे हुए बादाम लें और उनके छिलके उतार दें। फिर इन्हें मिक्सर में बारीक पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

तीसरा स्टेप:
दूध और चीनी के मिश्रण को एक गिलास में निकाल लें।

चौथा स्टेप:
इसमें एक चम्मच तैयार किया हुआ बादाम पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद ठंडाई को कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

पांचवां स्टेप:
अगर आप इसे और भी खास बनाना चाहते हैं, तो गार्निशिंग के लिए कटे हुए बादाम और पिस्ता डाल सकते हैं।

अब आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी बादाम ठंडाई तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा मेहमानों को सर्व करें और खुद भी इसका आनंद लें। होली खेलने के बाद ठंडी और ताजगी भरी ठंडाई पीने का मजा ही कुछ और होता है। बादाम और पिस्ता से भरपूर यह ड्रिंक न सिर्फ आपकी थकान मिटाएगी बल्कि आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होगी। तो इस होली, घर पर बनी स्पेशल बादाम ठंडाई के साथ त्योहार का मजा दोगुना करें!

Share
अगला लेख → स्वादिष्ट और कुरकुरा पुआ बनाने का बेहतरीन तरीका, जिसे खाकर म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *