मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर

ओट्स मफिन्स बनाएं हेल्दी और टेस्टी, बस कुछ ही मिनटों में

ओट्स मफिन्स बनाएं हेल्दी और टेस्टी, बस कुछ ही मिनटों में

    घर में बच्चे हों या बड़े, केक, पेस्ट्री, मफिन्स और कपकेक सभी को बहुत पसंद होते हैं। खासकर बच्चे तो इन चीजों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि, कई लोगों को इन्हें खाने का मन तो होता है, लेकिन वजन बढ़ने के डर से वे इनसे दूर रहते हैं। अगर आप भी ऐसी ही चिंता से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक हेल्दी और टेस्टी मफिन्स की रेसिपी लेकर आए हैं। यह मफिन्स ओट्स से बने हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छे हैं। तो चलिए, जानते हैं कि कैसे बनाएं ओट्स के हेल्दी मफिन्स।

    ओट्स मफिन्स बनाने के लिए सामग्री:

    • ओट्स का आटा – 2 कप
    • पके केले – 2
    • कोको पाउडर – आधा कप
    • बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच
    • बेकिंग सोडा – 1/2 चम्मच
    • वेनिला एसेंस – 1 चम्मच
    • शहद – आधा कप
    • दूध – 1 कप
    • तेल – 1/2 कप
    • सिरका – 1 बड़ा चम्मच

    ओट्स मफिन्स बनाने की विधि:

    1. पहला चरण:
      सबसे पहले दो पके केले लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें। अब एक बड़े बाउल में 2 कप ओट्स का आटा, मैश किए हुए केले और 1 कप दूध डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि एक समान बैटर तैयार हो जाए।
    2. दूसरा चरण:
      लगभग 10 मिनट बाद इस बैटर में आधा कप कोको पाउडर, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, आधा कप शहद और 1 चम्मच वेनिला एसेंस डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और बैटर को लगभग आधे घंटे के लिए रख दें। इसके बाद मफिन्स के सांचे में बटर पेपर लगाएं और उसमें बैटर डालें।
    3. तीसरा चरण:
      अब गैस चालू करें और एक बड़े पैन में 1 कप नमक डालें। मफिन्स के सांचे को इस पैन पर रखें और ढक्कन लगा दें। इसे लगभग आधे घंटे तक पकने दें। आधे घंटे बाद ढक्कन हटाएं और मफिन्स को ठंडा होने के लिए रख दें। तीन घंटे बाद बटर पेपर हटाएं और आपके हेल्दी ओट्स मफिन्स तैयार हैं। इन्हें चाय या कॉफी के साथ सर्व करें और मजा लें।

    यह ओट्स मफिन्स न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इन्हें बनाना आसान है और यह वजन बढ़ने की चिंता किए बिना खाए जा सकते हैं। तो आज ही ट्राई करें और अपने परिवार को हैल्दी ट्रीट दें!

    Share
    अगला लेख → गर्भावस्था में कामकाजी महिलाएं इन बातों का रखें खास ख्याल, न…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *