मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2025 के लिए 27 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (राजस्थान रोडवेज) में कुल 500 कंडक्टर पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

रिक्तियों का विवरण:

  • नॉन-टीएसपी क्षेत्र: 456 पद
  • टीएसपी क्षेत्र: 44 पद

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन मिलेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2025

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:

  • उम्मीदवार का कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी)।
  • अनिवार्य दस्तावेज: कंडक्टर लाइसेंस और बैज

आयु सीमा में छूट:

  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट।
  • इन्हीं वर्गों की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट।
  • अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा की तिथि: 22 नवंबर 2025
  • परिणाम जारी होने की तिथि: 23 फरवरी 2026

परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय:

  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • गणित (Math)
  • करंट अफेयर्स (Current Affairs)
  • हिंदी (Hindi)
  • अंग्रेजी (English)

इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें

Share
अगला लेख → सरकारी स्कूलों में नॉन प्लान एडमिशन की तारीख जारी, शिक्षा नि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *