मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अब माता-पिता पर निजी स्कूल अपनी मनमानी नहीं चला सकेंगे, दिल्ली सरकार ने कड़ा रुख अपनाया

अब माता-पिता पर निजी स्कूल अपनी मनमानी नहीं चला सकेंगे, दिल्ली सरकार ने कड़ा रुख अपनाया

दिल्ली में बीजेपी सरकार इन दिनों लगातार एक के बाद एक कड़े फैसले ले रही है। हाल ही में जहां यमुना सफाई और अफसरों की मनमानी के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाए, वहीं अब राजधानी के निजी स्कूलों की मनमानी पर भी नकेल कसने की तैयारी कर ली है। सरकार ने सभी निजी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे माता-पिता या अभिभावकों पर स्कूल की किताबें और यूनिफॉर्म किसी खास दुकान से खरीदने का दबाव नहीं डाल सकते।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी प्राइवेट स्कूल छात्रों के माता-पिता को किसी विशेष दुकान या संस्थान से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। यदि कोई स्कूल इस आदेश की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर BNS के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

इसके अलावा, यदि किसी अभिभावक को किसी स्कूल द्वारा इस नियम का पालन न करने की शिकायत है, तो वे सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9818154069 या ईमेल ddeac1@gmail.com पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

दिल्ली सरकार को इस विषय में लगातार कई शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कड़ा कदम उठाया गया। इस मामले पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, “EWS वर्ग के दाखिले चल रहे हैं, और अन्य बच्चों के दाखिले भी जारी हैं। हमें कई माता-पिता से शिकायतें मिली हैं कि उन्हें स्कूल से ही महंगी किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। ये वस्तुएं बाजार से दो से तीन गुना महंगी होती हैं, और यदि अभिभावक इसे खरीदने से इनकार करते हैं, तो उनके बच्चों को परेशान किया जाता है।”

उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने इस संबंध में 9-10 दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन सभी निजी स्कूलों को करना अनिवार्य होगा।

Share
अगला लेख → मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *