मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सीकर में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ भारी पथराव, 2 SHO सहित 11 पुलिसकर्मी घायल

सीकर में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ भारी पथराव, 2 SHO सहित 11 पुलिसकर्मी घायल

सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र के गढ़ टकनेत गांव में पुलिस टीम पर देर रात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम वहां कुख्यात अपराधी महिपाल को पकड़ने गई थी, लेकिन बदमाशों ने संगठित होकर पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में अजीतगढ़ एसएचओ मुकेश सेपट और खंडेला एसएचओ इंद्रजीत यादव समेत कुल 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा, बदमाशों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

रातभर चला पुलिस और बदमाशों के बीच संघर्ष

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल बुलाया। आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस, आरएसी की टुकड़ियां और स्वयं जिले के एसपी भुवन भूषण यादव मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। पुलिस ने पूरी रात दबिश दी और कड़ी मशक्कत के बाद एक दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

एसपी भुवन भूषण यादव के अनुसार, महिपाल पहले से ही कई मामलों में वांछित था। जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची, तो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उन पर हमला कर दिया। इसके बाद अजीतगढ़ थाना प्रभारी अतिरिक्त बल के साथ पहुंचे, लेकिन उन पर भी हमला किया गया। खंडेला थानाधिकारी इंद्रप्रकाश जब मौके पर पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और पुलिस वाहनों को तोड़ दिया गया।

स्थिति गंभीर होती देख एसपी और डिप्टी एसपी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। बदमाशों से संघर्ष पूरी रात चला, जिसके बाद हालात काबू में आ सके। इस घटना के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share
अगला लेख → दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी फार्मेसी रजिस्ट्रेशन घो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *