मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

तेज बारिश के बाद हैदराबाद के कई क्षेत्रों में जलभराव , यातायात बुरी तरह प्रभावित

तेज बारिश के बाद हैदराबाद के कई क्षेत्रों में जलभराव , यातायात बुरी तरह प्रभावित

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। उत्तर और दक्षिण भारत दोनों ही अत्यधिक गर्मी की चपेट में हैं, और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मौसम ने करवट ली है। आज दोपहर वहां झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। लेकिन बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे चादरघाट और मलकपेट में भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

दिल्ली की बात करें तो बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 219 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। AQI को 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’, और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

राजस्थान में भी मौसम बदलाव के संकेत दे रहा है। वहां एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले 48 घंटों में कई इलाकों में बादल छाने की संभावना है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, इस विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बादल छाने के साथ ही तीन अप्रैल को जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

आने वाले 3-4 दिनों में राजस्थान में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच और छह अप्रैल को बाड़मेर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और कुछ स्थानों पर हीटवेव (लू) चलने की आशंका भी जताई गई है।

Share
अगला लेख → जयपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *