मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

वेतन मांगने पर नौकरानी से मारपीट, सहेली के साथ मिलकर पीटा, गार्ड ने बचाया

वेतन मांगने पर नौकरानी से मारपीट, सहेली के साथ मिलकर पीटा, गार्ड ने बचाया

नोएडा की एक हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में घरेलू सहायिका के साथ मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला ने अपनी सहेली के साथ मिलकर अपनी नौकरानी को बुरी तरह पीटा। यह घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे के अनुसार, घरेलू सहायिका रजनी ने मंगलवार रात इस संबंध में मामला दर्ज कराया। पीड़िता का कहना है कि वह एक महिला के घर पर एक महीने तक काम कर रही थी, लेकिन जब उसने अपनी मजदूरी के 15,000 रुपये मांगे, तो महिला चेतना आनंद और उसकी सहेली डिंपल बजाज ने उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, रजनी ने 22 फरवरी से 22 मार्च तक चेतना आनंद के घर पर काम किया था। 31 मार्च को जब वह अपनी मेहनत की कमाई लेने गई, तो चेतना ने उसे गाली देना शुरू कर दिया और फिर डिंपल बजाज के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह उसे बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
अगला लेख → आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए 12वीं कक्षा में कितने पर्सेंटा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *