मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा, महिला मजदूरों से भरा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 6 लोगों के डूबने की संभावना

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा, महिला मजदूरों से भरा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 6 लोगों के डूबने की संभावना

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दुखद हादसा हुआ, जहां महिला मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इस घटना में छह लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे अलेगांव गांव में हुआ। ट्रैक्टर पर लगभग 10 मजदूर सवार थे, जो हल्दी की कटाई के लिए खेत जा रहे थे। अचानक वाहन फिसलकर कुएं में गिर गया, क्योंकि बारिश के कारण सड़क काफी फिसलन भरी हो गई थी।

कुछ लोगों ने खुद को बचाया
अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान दो से तीन मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन बाकी छह लोगों के डूबने की आशंका है। उन्होंने आगे कहा कि बचाव कार्य अभी भी जारी है, हालांकि अब तक कोई शव बरामद नहीं किया जा सका है। कुएं में पानी भरा हुआ है और ट्रैक्टर का भी कोई पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में भी एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। इस घटना में एक बस और एसयूवी की टक्कर के चलते पांच लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा खामगांव-शेगांव राजमार्ग पर हुआ, जहां महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस एक बोलेरो गाड़ी से टकरा गई।

Share
अगला लेख → कांग्रेस ने वक्फ विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, बताई…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *