मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्टिकर के बहाने कानून से खेल करने वाला शख्स पकड़ा गया

लखनऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्टिकर के बहाने कानून से खेल करने वाला शख्स पकड़ा गया

लखनऊ में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसे देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में मड़ियांव थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर तस्कर पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। साथ ही, नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक रेनॉल्ट कार भी जब्त कर ली गई है।

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने जानकारी दी कि उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मौर्या मार्केट के पास मस्जिद वाली गली में एक सफेद रंग की कार में संदिग्ध व्यक्ति बैठा है, जिसके पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पंकज वर्मा को धर दबोचा और उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

हैरत की बात यह है कि पकड़ी गई कार पर ‘प्रेस’ और ‘हाईकोर्ट’ के स्टिकर चिपकाए गए थे। इससे कार को देखकर कोई भी धोखा खा सकता था कि वह किसी पत्रकार या अदालत से जुड़ी गाड़ी है। पूछताछ में पंकज वर्मा ने खुलासा किया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और पुलिस की नजरों से बचने के लिए फर्जी स्टिकर लगाकर कार को चलाता था।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और तस्करी के इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share
अगला लेख → महाराजगंज में सीएम योगी का ऐलान – बोले, तीन साल में यूपी से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *