मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

18,658 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट्स से इन 3 कंपनियों के शेयरों में आ सकती है तेजी, निवेशकों के लिए मौका

18,658 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट्स से इन 3 कंपनियों के शेयरों में आ सकती है तेजी, निवेशकों के लिए मौका

शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे से जुड़े चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इन योजनाओं पर कुल 18,658 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये परियोजनाएं तीन राज्यों – महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ – के 15 जिलों को कवर करेंगी। इन प्रोजेक्ट्स के तहत मौजूदा रेलवे नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा और कुल 1247 किलोमीटर की नई रेल लाइनें जोड़ी जाएंगी।

इन योजनाओं से कोयला, लौह अयस्क और अन्य खनिजों के परिवहन के प्रमुख मार्गों पर क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इसका लाभ सिर्फ यात्री सुविधाओं को नहीं मिलेगा, बल्कि इससे इन राज्यों के आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। इन परियोजनाओं से तीन प्रमुख कंपनियों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है:

  1. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL)
    RVNL का शेयर शुक्रवार को 2.67% गिरावट के साथ 350.35 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक महीने में इस शेयर ने 7% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसमें 32% की बढ़त दर्ज हुई है, जबकि दो वर्षों में इसने 364% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
  2. कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
    इस कंपनी के शेयर की कीमत शुक्रवार को 3.75% की गिरावट के साथ 687.95 रुपये रही। हालांकि पिछले एक महीने में इसमें 9% की तेजी आई है, लेकिन एक साल में यह शेयर 24% नीचे रहा। वहीं, बीते दो वर्षों में इसने 18% का रिटर्न दिया है।
  3. आईआरएफसी लिमिटेड (IRFC)
    IRFC का शेयर शुक्रवार को 3.29% गिरकर 124.90 रुपये पर बंद हुआ। एक महीने में यह शेयर 9% चढ़ा है, लेकिन बीते एक साल में इसमें 13% की गिरावट आई है। दो सालों की अवधि में देखा जाए तो यह शेयर 348% का शानदार रिटर्न दे चुका है।
Share
अगला लेख → रेपो रेट पर RBI का अहम फैसला जल्द, क्या सस्ते होंगे पर्सनल ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *