मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोचा, एक घायल, हथियार मिले

बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोचा, एक घायल, हथियार मिले

बरेली जिले की कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी को गोली लगने से चोट भी आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस, 9 मोटरसाइकिलें, एक एक्टिवा स्कूटी, विभिन्न वाहनों के स्पेयर पार्ट्स, एक खुला हुआ इंजन, नए इंजन और चेसिस नंबर डालने की डाई, तथा 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी के अनुसार, रात 5 और 6 अप्रैल 2025 के बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग इस्लामिया ग्राउंड के पास एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन और चेसिस नंबर बदलने का काम कर रहे हैं। पुलिस टीम ने जब वहां दबिश दी तो तीनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की गई। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे तस्लीम उर्फ मुन्ना नामक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। उसके दो साथी इमरान और तौकीब को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से और भी खुलासे होने की संभावना है।

Share
अगला लेख → NEET MDS 2025 में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं? यहां पूरी म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *