मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मेरठ में मुठभेड़ , ₹25,000 का इनामी बदमाश नदीम घायल होकर गिरफ्तार

मेरठ में मुठभेड़ , ₹25,000 का इनामी बदमाश नदीम घायल होकर गिरफ्तार

मेरठ के परतापुर इलाके में रविवार की रात एक इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें बदमाश को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंतरिक्ष जैन ने जानकारी दी कि 5 और 6 अप्रैल की रात पुलिस की एक टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और सेक्टर छह की ओर भाग निकला।

पुलिस ने पीछा किया, और इसी दौरान आरोपी की स्कूटी फिसल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी नदीम के रूप में की है। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक सफेद रंग की स्कूटी बरामद हुई है। जांच में सामने आया है कि स्कूटी परतापुर क्षेत्र से चोरी की गई थी।

सीओ जैन ने बताया कि नदीम पहले भी एक घटना में शामिल था। एक और दो अप्रैल की रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर समर गार्डन इलाके में वारिस नामक व्यक्ति और उसके परिवार पर हमला किया था और उन्हें डराने के लिए गोलियां चलाई थीं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था और नदीम पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

Share
अगला लेख → स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय मांगा, परिसीमन …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *