मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एयरफोर्स के पूर्व अफसर ने ठेले को मारी टक्कर, ग्रेटर नोएडा में युवक की दर्दनाक मौत

एयरफोर्स के पूर्व अफसर ने ठेले को मारी टक्कर, ग्रेटर नोएडा में युवक की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना बीटा-2 क्षेत्र में रविवार रात एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित सेंट्रो कार ने सड़क किनारे खड़े आइसक्रीम के ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ठेले के पास खड़े अभिषेक नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतक अभिषेक मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला था और वर्तमान में वह नोएडा के ग्राम तुगलपुर, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नशे में था आरोपी, एयरफोर्स से रिटायर्ड

हादसा रविवार रात करीब 12 बजे ग्रेटर नोएडा के रियान गोलचक्कर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कार चालक शराब के नशे में था। आरोपी की पहचान एक 62 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के रूप में हुई है, जो हादसे के वक्त अकेला ही कार चला रहा था। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 125(बी) और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नोएडा में अन्य सड़क हादसों में तीन और की मौत

रविवार को नोएडा के विभिन्न इलाकों में हुए अन्य सड़क हादसों में भी तीन लोगों की जान चली गई। थाना फेस-1 क्षेत्र में न्यू अशोक नगर निवासी 28 वर्षीय राहुल कुमार की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में एक अन्य हादसे में 26 वर्षीय युवक रंजीत की जान चली गई।

वहीं, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक और दुर्घटना में बुलंदशहर निवासी दीपक कुमार राघव (26) की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share
अगला लेख → जेल में बंद मुस्कान निकली गर्भवती, मेरठ हत्याकांड केस में नय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *