मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

FY26 में महंगाई से राहत की उम्मीद, RBI ने खुदरा महंगाई का आंकलन कम किया

FY26 में महंगाई से राहत की उम्मीद, RBI ने खुदरा महंगाई का आंकलन कम किया

आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इस साल महंगाई का असर पहले की तरह ज्यादा नहीं होगा। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए बताया कि खुदरा महंगाई दर इस साल औसतन 4% के करीब रहेगी, जो कि पहले अनुमानित 4.2% से कम है। इसका मतलब है कि जरूरी सामान, खासकर खाने-पीने की चीजों के दाम स्थिर रहेंगे।

फरवरी 2025 में खुदरा महंगाई दर 3.61% दर्ज की गई थी, जबकि जनवरी में यह 4.26% थी। आरबीआई का कहना है कि महंगाई में और गिरावट आने की उम्मीद है। नए अनुमानों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में महंगाई दर 3.6%, दूसरी तिमाही में 3.9%, तीसरी तिमाही में 3.8% और चौथी तिमाही में 4.2% रहने की संभावना है।

नीति निर्माताओं का जोर अब आर्थिक विकास की रफ्तार को बनाए रखने पर है, खासतौर पर तब जब वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता बनी हुई है। इसी दौरान, अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 26% टैरिफ लगाए जाने से भारत को आर्थिक मोर्चे पर नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर ने गोल्ड लोन को लेकर एक अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बैंक जल्द ही गोल्ड लोन पर एकसमान दिशानिर्देश लेकर आएगा, जो बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) दोनों पर लागू होंगे। यह नीति स्वर्ण आभूषणों के बदले दिए जाने वाले ऋण को लेकर पारदर्शिता और संतुलन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

Share This
अगला लेख → शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी ग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun