मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को थोड़ी राहत देखने को मिली थी, लेकिन बुधवार को फिर से बाजार में गिरावट का माहौल रहा। आज बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, जहां सेंसेक्स 123.25 अंकों की गिरावट के साथ 74,103.83 पर खुला और निफ्टी 50 में 75.55 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 22,460.30 पर खुला।

बाजार में यह गिरावट अमेरिका और चीन के बीच चल रही टैरिफ लड़ाई के कारण बनी वैश्विक चिंताओं की वजह से देखी जा रही है।

सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। निफ्टी में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जहां 50 में से केवल 9 स्टॉक्स में तेजी आई और बाकी 41 स्टॉक्स गिरावट में रहे।

पावरग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 1.40% की बढ़त के साथ खुला, जबकि एचसीएल टेक का शेयर 3.00% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रहा।

बड़ी गिरावट वाले प्रमुख शेयर:

  • इंफोसिस: -2.85%
  • सनफार्मा: -2.23%
  • टेक महिंद्रा: -2.21%
  • टीसीएस: -2.13%
  • टाटा स्टील: -2.07%

इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस, जोमैटो (एटरनल), अल्ट्राटेक सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स, टाइटन और आईटीसी के शेयर भी गिरावट के साथ खुले।

मामूली बढ़त वाले स्टॉक्स:

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा: +0.76%
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर: +0.47%
  • टाटा मोटर्स: +0.31%
  • नेस्ले इंडिया: +0.12%
  • इंडसइंड बैंक: +0.11%
  • एशियन पेंट्स: +0.10%
  • मारुति सुजुकी: +0.02%

बाजार में मौजूदा अनिश्चितता के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है

Share
अगला लेख → एक तरफ जहां प्रियांश आर्य फ्लॉप रहे, अश्विन ने चमक दिखाते हु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *