मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

रामनगरी अयोध्या में भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से 5 लोग घायल, एक की मौके पर मौत

रामनगरी अयोध्या में भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से 5 लोग घायल, एक की मौके पर मौत

अयोध्या की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह लता मंगेशकर चौक मंगलवार रात एक भीषण हादसे की गवाह बनी। तेज रफ्तार में बेकाबू हुए एक डंपर ने पहले पुलिस बैरियर को जोरदार टक्कर मारी, फिर बिजली के खंभों को तोड़ते हुए सीधे फुटपाथ पर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में फुटपाथ पर खड़े कई लोग उसकी चपेट में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पहले सभी को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को सिर में गहरी चोटें आई हैं और दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई।

हादसे की भयावहता को देखते हुए खुद आईजी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया। डंपर की टक्कर से बैरियर के अलावा आसपास की दुकानें और सड़क किनारे की पटरी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना में घायल राजा बाबू ने बताया, “मैं अपनी गाड़ी से जा रहा था तभी तेज रफ्तार डंपर ने मेरी गाड़ी में टक्कर मार दी। मैं जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचा पाया, लेकिन डंपर ने कई लोगों को कुचला और भारी नुकसान पहुंचाया। मेरे पैर, सिर और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं।”

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → आज़म खान के बेटे पर कार्रवाई तेज, स्टांप चोरी के लिए 3.71 कर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *