मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

आज़म खान के बेटे पर कार्रवाई तेज, स्टांप चोरी के लिए 3.71 करोड़ का जुर्माना

आज़म खान के बेटे पर कार्रवाई तेज, स्टांप चोरी के लिए 3.71 करोड़ का जुर्माना

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। स्टांप शुल्क चोरी के एक मामले में रामपुर के जिलाधिकारी कोर्ट ने अब्दुल्ला आज़म पर ₹3 करोड़ 71 लाख 878 रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। यह मामला उस जमीन से जुड़ा है, जिसकी खरीद में स्टांप शुल्क कम लगाकर कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई थी।

अब्दुल्ला आज़म ने 26 बीघा भूमि की खरीदारी की थी, जिसमें तय नियमों के मुताबिक स्टांप शुल्क नहीं चुकाया गया। डीएम जोगेन्द्र सिंह की अदालत ने विस्तृत जांच के बाद पाया कि स्टांप चोरी की गई है, जिसके बाद यह जुर्माना लगाया गया। हालांकि, मामले की सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आज़म कोर्ट में पेश नहीं हुए।

हाल ही में जेल से रिहा हुए थे अब्दुल्ला

गौरतलब है कि अब्दुल्ला आज़म खान फरवरी 2025 में हरदोई जिला जेल से रिहा हुए थे। डेढ़ साल की सजा काटने के बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जेल से बाहर निकले थे और बिना किसी से बात किए रामपुर के लिए रवाना हो गए थे। उनकी रिहाई की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा समेत कई नेता और समर्थक जेल के बाहर पहुंच गए थे।

सांसद रुचि वीरा ने कहा था कि न्यायपालिका पर उन्हें हमेशा भरोसा रहा है और उन्हें विश्वास है कि अब्दुल्ला आज़म को आगे भी न्याय मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी थी, लेकिन रामपुर की एपी-एमएलए कोर्ट में लंबित मामलों के कारण वह जेल में ही थे। पिछले कुछ वर्षों में उनके खिलाफ कुल 45 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें सभी में उन्हें जमानत मिल चुकी है।

Share
अगला लेख → हिंदू नववर्ष 2025 का पहला प्रदोष व्रत अप्रैल में, जानिए कब ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *