मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में बारिश ने किया मौसम खुशनुमा, भीषण गर्मी से मिली राहत

उत्तर प्रदेश में बारिश ने किया मौसम खुशनुमा, भीषण गर्मी से मिली राहत

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह से मौसम ने करवट ली है। राजधानी लखनऊ समेत गोंडा, कानपुर, बहराइच और संतकबीरनगर जैसे जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई है। कानपुर में तेज बारिश के साथ गरज भी देखने को मिली। बारिश की वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत महसूस हुई है।

इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम में यह बदलाव न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी के असर को कुछ हद तक कम कर सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: अगले कुछ दिन भी रहेंगे सुहावने

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि 13 अप्रैल के बाद मौसम दोबारा शुष्क और गर्म हो जाएगा।

गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इन हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। पूर्वी यूपी में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान भी आ सकता है जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बारिश की संभावना वाले जिले

मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र शामिल हैं।

बारिश से फिलहाल गर्मी से राहत मिली है, लेकिन लोगों को मौसम में बदलाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share
अगला लेख → माहिम ब्रिज कार्य के चलते 11-12 अप्रैल को 334 ट्रेनों की रद्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *