मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गुजरात से हार के बाद राजस्थान के खिलाड़ी दोषी पाए गए, संजू सैमसन को भारी सजा मिली

गुजरात से हार के बाद राजस्थान के खिलाड़ी दोषी पाए गए, संजू सैमसन को भारी सजा मिली

गुजरात टाइटंस से मिली करारी शिकस्त के बाद राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हार के बाद न केवल टीम की प्रदर्शन पर सवाल उठे, बल्कि कप्तान संजू सैमसन समेत खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। ये सज़ा उन्हें मैच के दौरान स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर दी गई है। IPL की ओर से जारी प्रेस रिलीज में इस जुर्माने की पूरी जानकारी साझा की गई है।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि मैच खेलने वाले सभी अन्य खिलाड़ियों, जिनमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल हैं, पर या तो 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया है।

ये IPL 2025 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की स्लो ओवर रेट से जुड़ी दूसरी गलती थी। इससे पहले जब पहली बार टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई थी, तब रियान पराग कप्तान थे और उन्हें 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा था।

अगर मैच की बात करें, तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। साई सुदर्शन ने शानदार 82 रनों की पारी खेली। जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं टिक सकी और केवल 159 रन पर सिमट गई, जिससे उन्हें 58 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले 5 मुकाबलों में से 3 गंवाए हैं और फिलहाल वो तालिका में 7वें स्थान पर है।

Share
अगला लेख → 'जाट' फिल्म के रिलीज होते ही धर्मेंद्र ने जताई खुशी, 89 की उ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *