मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पत्नी के चाल-चलन पर शक करते हुए पति ने उतारा मौत के घाट, खुद भी दी जान

पत्नी के चाल-चलन पर शक करते हुए पति ने उतारा मौत के घाट, खुद भी दी जान

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। जिले के मंगरुलपीर तालुका के पिंपरी बुजुर्ग गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने भयावह मोड़ ले लिया। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक पति ने क्रोध में आकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली।

पति ने पत्नी की दरांती और लोहे की रॉड से की हत्या
मृतकों की पहचान गौतम वर (52 वर्ष) और उनकी पत्नी ज्योति वर (45 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर गौतम वर ने धारदार दरांती और लोहे की रॉड से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद की आत्महत्या
पत्नी की हत्या के बाद गौतम वर ने अपने घर के पास बने एक टीन शेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी मौत की खबर से पिंपरी बुजुर्ग गांव में मातम पसर गया है और लोग स्तब्ध हैं।

पुलिस जांच में जुटी, एक शख्स हिरासत में
मामले की जांच मंगरुलपीर पुलिस स्टेशन के थानेदार सुधाकर आडे की अगुवाई में की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से चार पंक्तियों की एक चिट्ठी मिली है, जिसे अहम सुराग माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

Share
अगला लेख → गैंगरेप केस में वाराणसी से 9 लोग गिरफ्तार, पीड़िता की मां ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *