मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

महावीर जयंती के दिन इस जिले में मांस बिक्री पर रोक, 300 दुकानों को सील कर जुर्माना वसूला गया

महावीर जयंती के दिन इस जिले में मांस बिक्री पर रोक, 300 दुकानों को सील कर जुर्माना वसूला गया

प्रयागराज: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मांस की दुकानों को बंद रखने के आदेश के तहत नगर निगम की टीम ने सख्त कार्रवाई की। गुरुवार को नगर निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में निकलीं और लगभग 300 मांस की दुकानों को बंद करवाया गया। नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों से कुल 22,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. बिजय अमृत राज ने जानकारी दी कि निगम की टीमों ने काटजू रोड, एजी ऑफिस क्षेत्र, करेली, सिविल लाइंस, अल्लापुर और धूमनगंज सहित कई इलाकों में निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानदारों को शासन के निर्देशों के बावजूद मांस बेचते हुए पाया गया, जिसके चलते उन पर तुरंत कार्रवाई की गई।

डॉ. राज ने यह भी कहा कि धार्मिक अवसरों पर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी व्यापारियों की जिम्मेदारी है। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि शहर में धार्मिक सौहार्द बना रहे और सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

महावीर जयंती जैन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे, जिनका जन्म 599 ईसा पूर्व में बिहार के वैशाली में हुआ था। उनका जीवन अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और आत्म-संयम के सिद्धांतों पर आधारित था। इस वर्ष महावीर जयंती 8 अप्रैल 2025 को मनाई गई।

Share
अगला लेख → म्यूचुअल फंड की स्कीम में 31.52% की गिरावट, निवेशकों को भारी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *