मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत UP MLC Election 2026: BJP ने घोषित किए 6 प्रत्याशी, गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी मैदान में ‘अमीरों के राम, गरीबों के शिव’ वाले बयान पर बवाल, CM रेवंत रेड्डी पर BJP का पलटवार पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

वाराणसी गैंगरेप मामले में पीएम मोदी ने तुरंत कार्रवाई के दिए आदेश , अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी

वाराणसी गैंगरेप मामले में पीएम मोदी ने तुरंत कार्रवाई के दिए आदेश , अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुई सामूहिक बलात्कार की दर्दनाक घटना को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

पीएम मोदी ने कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

गैंगरेप की शिकार हुई 19 वर्षीय युवती

कुछ दिनों पहले वाराणसी में 19 साल की एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई थी। युवती को पुलिस ने 4 अप्रैल को अचेत अवस्था में बरामद किया। जांच के दौरान सामने आया कि 29 मार्च से 4 अप्रैल तक उसे बहला-फुसलाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया, जहां 23 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने अब तक इस मामले में 12 आरोपियों की पहचान की है, जबकि 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी की तलाश की जा रही है।

लालपुर पांडेयपुर थाने में दर्ज हुआ केस

इस मामले की एफआईआर वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाने में दर्ज की गई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे नशे में रखकर होटल और हुक्का बार जैसी जगहों पर ले जाकर बार-बार बलात्कार किया। साथ ही, उन्होंने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

नामजद आरोपियों में राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद, जहीर, इमरान, जैब, अमन और राज खान शामिल हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री द्वारा इस मुद्दे को गंभीरता से लिए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा और पीड़िता को न्याय मिलेगा।

Share
अगला लेख → कोर्ट में आतंकी तहव्वुर राणा को चुनौती देने वाला कौन है? निर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *