मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 राउंड गोलियों से सनसनी फैली

दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 राउंड गोलियों से सनसनी फैली

दिल्ली के पश्चिम विहार में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक की कार में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजकुमार दलाल के रूप में हुई है, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था और रोज की तरह जिम जाने के लिए अपनी फॉर्च्यूनर कार में निकला था।

हमलावरों ने राजकुमार की कार को घेरकर करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने के बाद राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मौके से दर्जनों गोलियों के खाली खोखे बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने सामने से निशाना बनाते हुए फायरिंग की। पुलिस को शक है कि यह हमला पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया है। हालांकि, मृतक के परिवार का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह हमेशा की तरह सुबह जिम जा रहा था।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही, परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share
अगला लेख → बनारस से विशेष प्रेम जताते हुए पीएम मोदी ने दी 3880 करोड़ की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *