मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

बरेली DM ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं, समाधान के निर्देश दिए

बरेली DM ने जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं, समाधान के निर्देश दिए

बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आम जनता की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि, “जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” विशेष रूप से भूमि विवादों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर स्थिति का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को समाधान से संतोष हो। समाधान की गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया, ताकि प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जनहित से जुड़ी समस्याओं के प्रति संवेदनशील और उत्तरदायी रवैया अपनाएं।

Share
अगला लेख → विवादों में घिरा सौरभ हत्याकांड पर बना भोजपुरी गाना, हटाने क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *