मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

STF को मिली बड़ी सफलता, RO-ARO परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले आरोपी दबोचे गए

STF को मिली बड़ी सफलता, RO-ARO परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले आरोपी दबोचे गए

पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी अमन कुमार ने अपनी बहन को उसके प्रेमी विकास कुमार के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर वह आपा खो बैठा और घर में रखे लोहे के हथौड़े से दोनों के सिर पर वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी।

घटना गुरुवार, 10 अप्रैल की रात की है। प्रेमी युवक विकास कुमार रघुनाथपुर गांव का रहने वाला था, जो दरमाहा पंचायत में आता है, जबकि लड़की त्रिलोकवा गांव की रहने वाली थी। दोनों के गांव एक ही पंचायत के अंतर्गत आते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटवाए गए। पुलिस ने आरोपी भाई अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

मृतक विकास की मां ने बताया कि रात करीब 10 बजे उसका बेटा खाना खा रहा था, तभी लड़की का फोन आया और उसने उसे बुलाया। मां ने मना भी किया, लेकिन विकास नहीं माना और घर से चला गया। कुछ देर बाद विकास का फोन आया कि उसे घर में बंद कर दिया गया है, इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। बाद में खबर मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक की मां ने लड़की की चाची पर भी आरोप लगाया कि वह अक्सर फोन कर विकास को बुलाती थी और शादी की बात करती थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक विकास कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का युवक था। वह पहले हत्या और वाहन चोरी जैसे मामलों में जेल जा चुका है और दो महीने पहले ही रिहा हुआ था। रामनवमी के समय भी उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 129 के तहत केस दर्ज किया गया था।

Share
अगला लेख → अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ये हेल्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *